Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने करियर काउंसलिंग एक्सपो में छात्राओं को दिए टिप्स…

हल्द्वानी : महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ,इस अवसर पर कमिश्नर ने करियर के सम्बन्ध में छात्राओं को दिये टिप्स,करियर काउन्सलिंग एक्सपो में, कमिश्नर ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि उनमें सीखने की तीव्र इच्छा और जिज्ञासा हो, तो वे भविष्य में कुछ भी हासिल कर सकते हैं,आयुक्त ने कहा कि करियर में वह चुनें जो आपको पसंद हो और सोचें कि आप समाज को क्या बेहतर दे सकते हैं, आत्म-जागरूकता, जुनून और सामाजिक योगदान। उन्होंने कहा कि आपका दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि करियर केवल आजीविका न होकर, व्यक्तिगत खुशी और समाज के लिए मूल्यवान सेवा का जरिया बने,कमिश्नर ने कहा कि इस करियर एस्पो में साइकोलाजी टेस्ट के द्वारा आपकी रुचि, व्यक्तित्व, तर्क क्षमता, और कार्य शैली का मूल्यांकन कर आपके लिए सबसे उपयुक्त करियर विकल्पों की पहचान करते हैं। यह टेैस्ट आपकी छिपी हुई क्षमताओं को उजागर करता है, जिससे आप अपनी स्ट्रेंथ के अनुसार सही फील्ड चुनकर सफल हो सकते हैं। आयुक्त ने सभी बच्चों से उक्त एस्पो लाभ उठाने का अनुरोध किया। कार्यशाला में महिला डिग्री कालेज की प्राचार्य डा0 आभा शर्मा ने कहा कि छात्राओं को रोजगार देने हेतु डिग्री कालेज में प्रथम बार करियर एक्स्पो का आयोजन किया जा रहा है। एक्स्पो के द्वारा छात्राओं को रोजगार देने के साथ ही उन्हें मार्गदर्शन कर उनकी छिपी क्षमताओं के उजागर करना है। उन्होंने कहा एक्स्पो में सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों द्वारा 23 स्टॉल लगाये गये है। इस अवसर पर स्वयं सेवी सहायता समूह के बसंती राणा एवं नीमा बिष्ट को सम्मानित किया गया। इनके द्वारा हजारों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है साथ ही महिलाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए उनकी आर्थिकी को मजबूत किया जा रहा है। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के द्वारा अपने विभागीय स्टाल लगाकर छात्राओं को जानकारी दी गई। इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा डा0 बीएन खाली,कुलपति मुक्त विश्वविद्यालय डा0 नवीन चन्द लोहनी, प्राचार्य एमबीपीजी कालेज डा0 बीएन बनकोटी, प्रो रश्मि पंत के साथ ही महिला डिग्री कालेज की छात्रायें एवं स्टाफ उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]