Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज कुंवरपुर में बहुउद्देशीय शिविर में एसडीएम राहुल शाह ने सुनी समस्या…


माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों एवं जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज कुंवरपुर, हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक, लालकुआँ मोहन सिंह बिष्ट एवं दर्जा मंत्री रेणु अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
शिविर के दौरान आमजन से कुल 223 शिकायतें एवं मांग-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से बड़ी संख्या में प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागों को एक सप्ताह की समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को प्रदान किया गया।
शिविर में श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड वितरित किए गए तथा सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार पंजीकरण से संबंधित सेवाएँ प्रदान की गईं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया एवं महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई।
महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी केंद्रों में सैनिटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों का पंजीकरण किया गया तथा कृषि उपकरण एवं उर्वरक से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। राजस्व विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र एवं हिस्सा प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।
मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों से नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की बीपी एवं शुगर जांच, गर्भवती महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं पोषण संबंधी दवाइयों का वितरण किया गया।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर नागरिकों को लाभान्वित किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा सहकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर समस्याओं का निस्तारण किया गया।
वन विभाग के अंतर्गत वन्यजीवों द्वारा फसल क्षति से संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर के दौरान आधार कार्ड से संबंधित सेवाएँ भी प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डेय, उपप्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) वन, हल्द्वानी गणेश जोशी, खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी सहित विभिन्न लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]