Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : 20 फरवरी से जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार बहुउददेशीय शिविरों के लिए रोस्टरवार नोडल अधिकारियों की तैनाती : डीएम

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनमानस को लाभान्वित करने हेतु शासन के निर्देशों के क्रम में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान 20 फरवरी 2026 तक विस्तारित किया गया है। जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि 20 फरवरी तक विस्तारित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार बहुउददेशीय शिविरों हेतु रोस्टरवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी में 9 फरवरी 2026, नगर पालिका रामनगर में 11 फरवरी, नगर पंचायत कालाढूगी में 12 फरवरी, नगर पालिका भवाली में 16 फरवरी, नगर पंचायत लालकुंआ में 18 फरवरी, नगर पालिका भीमताल में 19 फरवरी तथा नगर पालिका नैनीताल में 20 फरवरी 2026 को आयोजित किये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त बहुउददेशीय शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विभागीय स्टॉल लगाना भी सुनिश्चित करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]