Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- यहाँ दवा लेने लाईन में खड़ा था युवक, अचानक ये हुआ और हो गई मौत…

यहाँ सरकारी अस्पताल में दवा लेने के लिए गया युवक गश खाकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद लाइन में खड़े अन्य लोगों ने उसे उठाकर डाक्टर के पास पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मूलरूप से ग्राम हैजलपुर थाना मदनापुर शाहजहांपुर निवासी किशन (45) पुत्र शिबूलाल यहां छडायल नयाबद हरिपुर नायक रहते थे। मृतक के भतीजे रमेश बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी चाची की मौत सांप के डसने हो गई थी। इसके बाद उसके चाचा अकेले ही रहते थे। उसने बताया कि उसके चाचा किशन पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

शुक्रवार को जब वह मोटाहल्दू स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए गए थे। वहाँ डॉक्टर को दिखाने के बाद वह पर्ची लेकर दवा लेने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया और गश खाकर वह जमीन पर गिर गए। जमीन पर गिरते ही वहाँ मौजूद लोग उन्हें उठाकर डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले में एसआई हरीश प्रसाद ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक हल्द्वानी में पिछले कई साल से रहकर मजदूरी करता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]