Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह कल शहर में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग…

राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह का नैनीताल जनपद भ्रमण, 12 फरवरी को हल्द्वानी में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री गुरमीत सिंह, PVSM, UYSM, AVSM, VSM(Retd.) दिनांक 12 फरवरी 2026 को देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 10 बजे से प्रस्थान कर 11:15 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज रामपुर रोड हल्द्वानी पहुंचेंगे
प्राप्त कार्यक्रमानुसार माननीय राज्यपाल हल्द्वानी आगमन के उपरांत वे राजकीय मेडिकल कॉलेज, रामपुर रोड, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा वहां आरक्षित समय के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित रहेंगे।
इसके पश्चात माननीय राज्यपाल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी का भ्रमण करेंगे तथा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत वे अपराह्न 1:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुनः देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को माननीय राज्यपाल के भ्रमण के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]