Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गौलापार अमित हत्याकांड का चौथे दिन भी नहीं हुआ खुलासा, पुलिस के हाथ अब भी खाली…

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र के पश्चिम खेड़ा गांव में 11 वर्षीय बालक अमित मौर्या की निर्मम हत्या को लेकर क्षेत्र में गहरा आक्रोश है। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस मृतक के सिर और हाथ की बरामदगी नहीं कर सकी है। इस बीच परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर बेचैन हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा घटनास्थल का निरीक्षण कर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फिलहाल, एक ही परिवार के चार सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटना के दूसरे दिन, पुलिस ने आरोपियों के घर के पास एक खेत में खुदाई कर बालक का धड़ प्लास्टिक के कट्टे में दफन मिला, लेकिन सिर और हाथ अब तक गायब हैं।

बयान बदल रहे हैं आरोपी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में सहयोग नहीं मिल रहा। बार-बार बयान बदलने के कारण पुलिस की जांच बाधित हो रही है। सिर और हाथ की बरामदगी के लिए गुरुवार को डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मृतक के पिता खूब करण का आरोप है कि जिस दिन बालक की हत्या हुई, उस दिन आरोपी पक्ष के घर में पूजा-पाठ हो रहा था, जिससे नरबलि की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या किसी तंत्र क्रिया के तहत की गई है। पुलिस इस पहलू को भी जांच के दायरे में रख रही है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा, “पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। शव के गायब अंगों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।”

घटना की पृष्ठभूमि गौरतलब है कि सोमवार को लापता हुआ अमित मौर्या मंगलवार को एक खेत में गड्ढे से बरामद हुआ था। शव प्लास्टिक के बोरे में बंद कर दफनाया गया था। मृतक बालक का परिवार मूल रूप से बरेली का रहने वाला है और वर्तमान में गौलापार में बटाई पर खेती करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]