Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बेखौफ बदमाशों ने पूर्व सैनिक पर की फायरिंग,दहशत में क्षेत्र के ग्रामीण(वीडियो)

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े फायरिंग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पांच युवको को हिरासत में लेते हुए उनसे पूछताछ कर रही है.बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दौलीया गांव में सरकारी सस्ता गल्ला के दुकान के आवंटन को लेकर मीटिंग चल रही थी इस दौरान मामूली विवाद पर कुछ युवकों ने पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर. गनीमत रही की घटना में किसी की जान नहीं गई.पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी में पूछताछ कर रही है. फिलहाल सूचना के बाद स्थानीय लोग भी पुलिस चौकी पहुंच गए. बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले लोग छात्र राजनीतिक से जुड़े हुए हैं . पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं.बताया जा रहा है कि दौलीया गांव में सस्ता गला दुकान की दुकान का आवंटन होनी थी इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी के अलावा ग्रामीण भी मौजूद थे जहां आरोपियों ने दिनदहाड़े खुलेआम फायरिंग कर वहां से भाग खड़े हुए जहां पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ा है. पुलिस आरोपियों के पास से कार भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि मौके पर चार राउंड फायरिंग हुई है मौके से कारतूस भी बरामद किए गए हैं.पूरे मामले में पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी ने फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है आरोपियों से पूछताछ किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]