Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: किसानों ने मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन…

हल्द्वानी की नवीन मंडी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। हाल ही में व्यापारियों द्वारा मंडी में कथित शोषण और विभिन्न समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन मंडी बंद का आह्वान किया गया था, हालांकि यह आंदोलन एक दिन में ही स्थगित कर दिया गया। अब धरना समाप्त होने के बाद किसानों की ओर से गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे मंडी समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।बड़ी संख्या में किसान हल्द्वानी मंडी पहुंचे और मंडी समिति कार्यालय में एक लिखित ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि मंडी में दुकानों के लीज रिन्यूअल और किराया निर्धारण में भारी अनियमितताएं की जा रही हैं। उनका कहना है कि जिन दुकानों का वास्तविक किराया लगभग 10 हजार रुपये निर्धारित है, उन्हें कुछ व्यापारी मात्र 800 से 1000 रुपये के नाममात्र किराए पर लंबे समय से उपयोग कर रहे हैं।किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कई व्यापारी समय पर किराया जमा नहीं कर रहे हैं, इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे मंडी समिति को राजस्व का नुकसान हो रहा है और किसानों को मंडी में दुकानें नहीं मिल पा रही हैं।किसानों की मांग है कि जो व्यापारी लंबे समय से किराया नहीं दे रहे हैं, उनकी दुकानों को तत्काल प्रभाव से खाली कराया जाए और उन्हें नियमानुसार किसानों को आवंटित किया जाए, ताकि किसान सीधे अपनी उपज का व्यापार कर सकें।ज्ञापन में किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि मंडी प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं, मंडी समिति ने किसानों की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की जांच कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। अब सभी की निगाहें मंडी प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]