Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नकली पुलिस वाला बनकर महिला को ठगने की कोशिश, असली पुलिस तक पहुंचा मामला।

जेल में बंद बेटे के इलाज के नाम पर एक जालसाज ने पुलिस वाला बन कर महिला को ठगने की कोशिश की। हालांकि उसकी यह चाल कामयाब नहीं हुई। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गौलापार सुल्ताननगरी पूर्वी खेड़ा निवासी कमला लटवाल पत्नी गोपाल सिंह लटवाल के दो बेटे हैं और दोनों हल्द्वानी कारागार में बंद हैं।

कमला की मानें तो बीती 26 सितंबर के उनके पास एक फोन आया, कहा कि वह पुलिस वाला बोल रहा है। आपके दोनों बच्चे जेल में बंद हैं, जिसमें से दीपक के पैर में फ्रैक्चर हो गया है और सिर में टांके लगे हैं। कहा, मैंने उसका इलाज मुखानी स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में कराया है और इसमें 10 हजार रुपए खर्च हो गए हैं। अभी कुछ और दवाइयां लेनी है। उसने कमला को एकाउंट नंबर दिया और कहा कि वह इस पर पैसे गूगल पे कर दे। जिसके बाद महिला सीधे हल्द्वानी जेल पहुंची और देखा कि उसके दोनों बेटे सकुशल हैं। जिसके बाद महिला ने जेल से ही आरोपी को फोन किया तो आरोपी ने कहा कि वह आठ बजे जेल के बाहर मिलेगा। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]