Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नकली कॉस्मेटिक बेचने वाले इन दुकानदारों पर हुई कार्रवाई, जांच में जुटी पुलिस।

Haldwani news- शहर में नकली कॉस्मेटिक सामान बेचने वाले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है, बनभूलपुरा के लाइन नंबर एक में इरफान कादरी कॉस्मेटिक की दुकान व मून पैलेस कॉस्मेटिक इन दो दुकानों में नकली कॉस्मेटिक के सामान बेचे जा रहे थे, जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की और मौके पर पुलिस को शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने दुकान को सीज कर दिया है।

विशेष सीओ हल्द्वानी शांतनु पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि लाइन नंबर एक बनभूलपुरा में कॉस्मेटिक की दुकान है, जहां पर नकली कॉस्मेटिक के सामान बेचे जा रहे थे। जिसका इस्तेमाल करने पर लोगों को नुकसान हो सकता था, उस पर पुलिस ने कार्रवाई की और दुकान को तहसीलदार के मौजूदगी में सीज करते हुए दुकान स्वामी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]