Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: आवारा पशुओं पर लगाम लगाने में नाकाम रहा जिला प्रशासन, बाइक सवार ढाबा संचालक की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी: सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवर अब लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। ताजा मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात सड़क पर खड़े आवारा गौवंश से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अंकित किरौला पुत्र जसवंत किरौला निवासी जयपुर पाडली, लामाचौड़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अंकित का लामाचौड़ क्षेत्र में एक ढाबा था और वह देर रात करीब 12:30 बजे ढाबा बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान ऊंचापुल-कुसुमखेड़ा रोड पर खड़े आवारा पशुओं के झुंड से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। ग्राम प्रधान कमल पडलिया ने बताया कि अंकित का एक साल का बेटा भी है, और यह घटना पूरे गांव के लिए गहरी पीड़ा का कारण बन गई है।मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम उठाने में विफल साबित हो रहा है। सड़कों को चौड़ा करने के बाद आवारा पशुओं को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही, जिससे जानवर निडर होकर सड़कों पर घूमते हैं और आमजन की जान खतरे में डालते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]