Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आँख का इलाज करवाने आये बुजुर्ग का शव मिलने से फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस।

आंख का इलाज कराने हल्द्वानी आए एक बजुर्गु का शव छठ पूजा स्थल के पास नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। भागा देवली लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा निवासी कुंवर सिंह बिष्ट अपने पुत्र के साथ मोतियाबिंद का उपचार कराने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल आए थे।

बीती देर शाम कुंवर सिंह बिष्ट बिना बताए कहीं लापता हो गए। जिसके बाद उनके पुत्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्या ने पुलिस कर्मियों के साथ बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे कुंवर का शव छठ पूजा स्थल के पास नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]