Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कमिश्नर दीपक रावत ने सुनी जन समस्याएं, रौसिला के बिल्डर को लगाई फटकार, त्वरित किया पीड़िता का समाधान

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री के सचिव एवम कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं आयुक्त के समक्ष रखीं। इस दौरान विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई कर समाधान भी सुनिश्चित किया गया।

रौसिला फ्लैट्स का मामला आया सामने
जनसुनवाई में तरनजीत कौर, निवासी गोविंदपुरा, हल्द्वानी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में सुलभ खंडेलवाल से रौसिला हैडाखान में फ्लैट्स खरीदे थे। विक्रेता ने फ्लैट्स के आंतरिक कार्यों और ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का वादा किया था। रजिस्ट्री वर्ष 2023 में हो चुकी है और सम्पूर्ण भुगतान भी किया जा चुका है, लेकिन वादे के अनुसार कार्य पूरे नहीं हुए। विक्रेता सुलभ खंडेलवाल ने आश्वासन दिया कि विद्युत लाइन की शिफ्टिंग एक सप्ताह में पूरी कर दी जाएगी और इसके लिए विद्युत विभाग को भुगतान वह स्वयं करेंगे। यदि निर्धारित समयसीमा में कार्य नहीं हुआ, तो परिसर की दुकान की रजिस्ट्री 15 दिनों में तरनजीत कौर के नाम की जाएगी। इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि यदि तय समयसीमा में काम पूरा नहीं हुआ, तो विक्रेता के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विमल कुमार, निवासी पीपलसाना, रामनगर ने शिकायत की कि गुलजारपुर और लोअर कोसी बीट क्षेत्र में शीशम और सागौन जैसे बहुमूल्य पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। आयुक्त दीपक रावत ने प्रभागीय वनाधिकारी को तत्काल जांच के आदेश देते हुए निर्देश दिए कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

मदन गोपाल अग्रवाल, निवासी हल्द्वानी ने जनसुनवाई में बताया कि उनके कमर्शियल फ्लैट के पास एक प्लॉट में निर्धारित 26 फीट चौड़ाई के स्थान पर 36 फीट में निर्माण किया जा रहा है। आयुक्त ने प्राधिकरण के अभियंता को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि निर्माण स्वीकृति के अनुरूप नहीं पाया गया तो चालान सहित विधिक कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]