Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सीएम पुष्कर धामी कल इन दो कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

हल्द्वानी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री प्रातः 09:30 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से प्रस्थान कर 09:50 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून पहुँचेंगे, जहाँ से 09:55 बजे नैनीताल के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 10:55 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री श्री धामी प्रातः 11:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात 12:25 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 12:45 बजे नगर वन रामनगर पहुँचेंगे, जहाँ ‘जन वन महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 14:05 बजे नगर भ्रमण करेंगे तथा 14:10 बजे डिग्री कॉलेज, रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री हेलीपैड से देहरादून को रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]