Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कार और पिकअप की हुई जोरदार टक्कर, खुले एयर बैग, घायलों की हालत नाजुक

हल्द्वानी में देर रात एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला और पुरुष गम्भीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग का है, जहां पर रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट के पास हल्द्वानी से नैनीताल की तरफ एक मैक्स पिकअप वाहन आगे बढ़ रही थी, ऐसे में कर सवार ने ओवरटेक करने की कोशिश की जिसमें मैक्स पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के एयरबैग भी खुल गए, फिलहाल स्थानीय और पुलिस की मदद से घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काठगोदाम थाना एसओ प्रमोद पाठक तत्काल घायलों को देखने के लिये हॉस्पिटल पहुँचे और उन्होंने कहा की अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]