Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : घर की बाउंड्री पर आया गुलदार,लोगों में दहशत का माहौल(वीडियो)

ताजा ममला कुछ इस प्रकार है, हल्दूचौड़ के निकटवर्ती गांव दुमकाबंगर उमापति स्थित इंदिरा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सटी कालोनी में इन दिनों हिंसक वन्य जीव गुलदार की आवाजाही से ग्रामीण दहशत में हैं। क्षेत्र में लगातार गुलदार की देखे जाने की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है।

ग्राम प्रधान जग्गीबंगर निर्मला जग्गी पंवार और बमेटा बंगर खीमा के प्रधान मुकेश दुमका ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों में हिंसक गुलदार की बढ़ती गतिविधियाँ बड़ी चिंता का विषय हैं। उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर सुबह-सुबह मार्निंग वॉक पर निकलने वालों से सतर्कता बरतने की अपील की।
ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। ऐसे में वन विभाग को पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने जैसी ठोस कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]