Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: भाजयुमो नेता सौरभ शर्मा ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

हल्द्वानी: नई दिल्ली में भाजयुमो नेता सौरभ शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर सौरभ शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुँचना संगठन के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता और युवा के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की संगठनात्मक संस्कृति का सशक्त उदाहरण है, जहाँ परिश्रम, निष्ठा और अनुशासन के बल पर कोई भी कार्यकर्ता विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल में शीर्ष जिम्मेदारी तक पहुँच सकता है।

सौरभ शर्मा ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]