Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी का फूंका पूतला…

हल्द्वानी : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नैनीताल द्वारा जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट के निर्देशानुसार दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न एवं शर्मनाक प्रदर्शन के विरोध में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव जोशी ने कहा कि एक ओर जहां देश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एआई समिट जैसे वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विश्व भर से भारत की सराहना हो रही है, वहीं कांग्रेस द्वारा इस प्रकार का अराजक और अश्लील प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह एक प्रतिष्ठित मंच था, जहां दुनिया भर के प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और शीर्ष निवेशक भारत की प्रगति, विकास और अपार संभावनाओं को देखने के लिए उपस्थित थे।

ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर इस प्रकार का कृत्य न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि पूरे राष्ट्र की छवि को धूमिल करने वाला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर राष्ट्र का अपमान करने का कार्य किया है। विरोध दर्ज कराने के अनेक लोकतांत्रिक और सभ्य तरीके होते हैं, किंतु इस प्रकार का प्रदर्शन भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रतिकूल है।

इस मौके पर प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी उदित पंत, विशु शर्मा, उदित चौधरी, हर्ष राजौर, तनिष्क शर्मा, ध्रुव दरमवाल, रक्षित तिवारी, विमल कांडपाल, कमल रावत, भरत वल्दिया, शैलेन्द्र मिश्रा, गौरव सम्मल सहित अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]