Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने सिद्धेश्वर मंदिर में चलाया सफाई अभियान, दिया यह संदेश…

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी की होनी है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के अंदर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान सभी देशवासियों से किया है। उन्होंने 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक देश भर के सभी मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के बात कही जिसका पालन सभी देशवासी कर रहे है,

उत्तराखंड के तमाम मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज हल्द्वानी के सिद्धेश्वर मंदिर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी द्वारा मंदिर परिसर में वृहद रूप स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा 500 वर्षों की अधिक तपस्या के बाद सनातन धर्म की जीत हुई है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। जिसको लेकर पूरा हिंदू और संत समाज बेहद उत्साहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान पर पूरे देश भर के जगह-जगह मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही मंदिरों को सजाया जा रहा है। उसी क्रम में उनके द्वारा भी सिद्धेश्वर मंदिर में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]