उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने युवाओं के साथ खेला फुटबॉल, मैदान में खिलाड़ियों में दिखा जोश
हल्द्वानी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने नैनीताल रोड स्थित मिनी ग्राउंड में स्थानीय युवाओं के साथ फुटबॉल खेला। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी उनके साथ मौजूद रहे।
नितिन नबीन ने युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते हुए खेल गतिविधियों को लेकर उत्साह दिखाया। फुटबॉल खेलने के बाद उन्होंने स्थानीय युवाओं से संवाद भी किया और उनकी बात सुनी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मैदान में फुटबॉल खेलने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।




