Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के भाई पर बाघ का हमला, हुई मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश

हल्द्वानी से सटे भदयूनी क्षेत्र में बाघ के हमले से दहशत फैल गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के भाई कमल सिंह पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और गुस्से का माहौल है। बताया जा रहा है कि भदयूनी निवासी कमल सिंह पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की गतिविधियां देखी जा रही थीं, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए इलाके में गश्त बढ़ाने और बाघ को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]