Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बीजेपी नगर कार्यालय मंत्री दीपांशु शर्मा ने बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट…

नई दिल्ली। भाजपा हल्द्वानी नगर कार्यालय के मंत्री दीपांशु शर्मा ने भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, पार्टी की भावी रणनीतियों तथा जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। दीपांशु शर्मा की संगठन के प्रति सक्रियता, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई।

दीपांशु शर्मा युवाओं को पार्टी से जोड़ने, समाज के प्रत्येक वर्ग तक भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साफ नीयत, निष्पक्ष सोच और जनता के प्रति प्रतिबद्धता उनके कार्यों की पहचान रही है। उनकी पहल और प्रयास पार्टी के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]