Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: दीपावली से पहले मिलावटखोरी पर प्रशासन और नगर निगम की कड़ी कार्रवाई, तीन अवैध फैक्ट्रियां सील

हल्द्वानी: दीपावली पर्व से पहले बाजारों में बिकने वाले खाद्य उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान तीन अवैध फैक्ट्रियों को सील कर उनके उत्पादों के सैंपल लिए गए।यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में की गई। टीम ने अब्दुल्ला बिल्डिंग, गांधी नगर और बनभूलपुरा थाने के पीछे स्थित फैक्ट्रियों में छापेमारी की।निरीक्षण में पाया गया कि फैक्ट्रियों में गंदगी और अस्वच्छ माहौल में खील, खिलौने और बताशे तैयार किए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थों के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है।अधिकारियों ने बताया कि फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को उत्पादों के सैंपल परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, वहीं तीनों फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के समय मिलावटखोरी या अवैध उत्पादन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]