Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : एडीजी ला एंड ऑर्डर वी.मुरुगेशन ने नैनीताल एवं उद्यमसिंह नगर पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक …

एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड में नैनीताल और उद्यम सिंह नगर के पुलिस कप्तानों एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश

प्रैस नोट

आज दिनांक 31.03.2026 को डॉ. वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड द्वारा हल्द्वानी स्थित मीटिंग हॉल में जनपद नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के राजपत्रित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान एडीजी महोदय ने दोनों जनपदों के क्षेत्राधिकारियों के कार्यों की बिंदुवार गहन समीक्षा की और निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए:

📍विवेचनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा

एडीजी महोदय ने विशेष अपराधों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया।

👉 उन्होंने निर्देश दिए कि:

▫️शिकायती प्रार्थना पत्रों और जांचों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए।

▫️थानों एवं कार्यालयों का नियमित निरीक्षण और लंबित मालों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित हो।

▫️ई-साक्ष्य (e-Sakshya), NATGrid तथा अन्य महत्वपूर्ण पोर्टल्स पर डेटा अंकन की कार्यवाही को तत्काल पूर्ण किया जाए।

▫️CM हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण किया जाय।

📍प्रमुख “फोकस एरिया” और कड़े निर्देश

बैठक में विशेष रूप से 04 बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने हेतु निर्देशित किया गया:

▫️महिला संबंधी अपराध: एडीजी महोदय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ थानों में महिला अपराधों की विवेचना 60 दिन की अनिवार्य अवधि में पूर्ण नहीं हो रही है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि ऐसी सभी विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

▫️NDPS एवं ड्रग तस्करी: नशा तस्करी के विरुद्ध कठोर रुख अपनाते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि ‘कमर्शियल क्वांटिटी’ की इन्वेस्टिगेशन की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। बड़े तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनकी संपत्ति जब्तीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

▫️गुमशुदा की तलाश: गुमशुदा व्यक्तियों, विशेषकर नाबालिक बच्चों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

▫️अज्ञात शवों की शिनाख्त: लावारिस एवं अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए तकनीक और प्रचार-प्रसार का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में एडीजी महोदय ने स्पष्ट किया कि कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अपराध मुक्त समाज बनाने हेतु प्रेरित किया।

समीक्षा बैठक के दौरान डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल, श्री अजय गणपति एसएसपी उद्यम सिंह नगर, श्री जितेंद्र चौधरी एसपी क्राइम रुद्रपुर, डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री उत्तम सिंह एसपी सिटी रुद्रपुर, श्री स्वप्न किशोर सिंह एसपी सिटी काशीपुर समेत जनपद नैनीताल एवं उधम सिंह नगर के सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]