Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: ऊंचापुल चौराहे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने की कार्रवाई

हल्द्वानी: शहर में एक बार फिर से सड़क चौड़ीकरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज प्रशासन और नगर निगम द्वारा ऊंचापुल चौराहे के पास दो मकान जो सड़क चौड़ीकरण में आ रहे थे, उन्हें तोड़ने की कार्रवाई की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीम द्वारा ऊंचापुल चौराहे पर दो अवैध मकान जिनके द्वारा सरकारी जमीन पर मकान बना दिया गया था, जिसे आज तोड़े जाने की कार्रवाई की गई है। दोनों मकान काफी बड़े हैं, इसीलिए कार्रवाई अधिक दिन तक चलेगी, इसके बाद ऊंचापुल चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा, साथ ही स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिलेगी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया शहर में कई जगह पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि अपने अतिक्रमण को खुद हटा ले, नहीं तो प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा, जरूरत पड़ी तो बलपूर्वक भी अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]