Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महज 2 हजार के लिए मौत को लगाया गले, पंखे पर लटका मिला युवक…

एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शिवालिक विहार बिठौरिया नंबर एक निवासी 26 वर्षीय सोमवीर पुत्र वासुदेव बीती रात अपने कमरे में जाकर सो गया। बताया जाता है कि इस बीच उसकी पत्नी दूसरे कमरे में जाकर सो गई। जब सुबह सोमवीर काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवारजन उसे जगाने पहुंचे।

जब परिवारजनों ने अंदर जाकर देखा तो सोमवीर का शव साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटक रहा था। इसकी सूचना परिवारजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा और मौका मुआयना किया। बताया जाता है कि मृतक का चार माह पूर्व ही विवाह हुआ था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवीर ने बदायूं निवासी सुरेश से कुछ समय पूर्व दो हजार रूपये उधार लिये थे। सुरेश उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहा था।

इस पर सोमवीर ने बीती शाम अपने भाई निरंजन से पैसे मांगे, लेकिन उसने सोमवीर को कुछ दिन में पैसे देने की बात कही। इसके बाद वह कमरे में चला गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]