Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – 10 साल की मासूम पर बिगड़ गई अधेड़ की नियत, फिर हुआ ये…

हल्द्वानी – एक बच्ची से छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ को लोगों ने दबोच कर धुनाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान आरोपी पर बालिका को दुष्कर्म के इरादे से कमरे में ले जाने का आरोप भी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीती रात गौजाजाली निवासी 10 साल की बच्ची पड़ोस में आयोजित किसी समारोह में शामिल होने गई। जब वह वापस लौट रही थी ‌तो रोस्त में उसे पड़ोस में रहने वाले 56 वर्षीय कन्हैया लाल उर्फ पप्पू सिंधी ने रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

आरोप है कि वह बच्ची को अपने कमरे में ले जाने का प्रयास करने लगा। इस पर बालिका ने शोर मचाया। शोर गुल सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को दबोच लिया। जिसके बाद उसकी धुनाई लगाने के साथ ही सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]