Connect with us

गढ़वाल

गजब: यहां नगर निगम के खाते से निकाले 23 लाख रूपये, अधिकारियों को खबर तक नहीं…

कोटद्वार नगर निगम के खाते से 23 लाख रूपये उड़़ा लिए गये। जैसे ही यह जानकारी निगम को मिली तो हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि बैंक आफ इंडिया की ओर से नगर निगम को पूर्व में जारी दो चेकबुक में नगर आयुक्त व लेखाधिकारी के जाली हस्ताक्षर कर रूपये निकाले गये है। नगर आयुक्त की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोटद्वार नगर पालिका ने 1979 में बैंक आफ इंडिया की कोटद्वार शाखा में एक खाता खोला। इसके बाद 23 अगस्त 2005 को नगर पालिका और तीन फरवरी 2018 को नगर निगम के नाम इस खाते से दो चेकबुक जारी की गई। इन चेकबुकों के संबंध में निगम प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं थी। अब दो-तीन दिन पूर्व खातों की जांच के दौरान पता चला कि इन चेकबुकों के जरिये बैंक से करीब 23 लाख की धनराशि निकाली गई है।

बताया जा रहा है कि धनराशि पिछले दो महीनों में निकाली गई। पैसे निकालेे जाने की सूचना निगम प्रशासन के पैरों तले जमीन खिसक गई। चेकों में नगर आयुक्त के साथ ही लेखाधिकारी के जाली हस्ताक्षर थे। इस संबंध में नगर आयुक्त पीएल शाह की ओर से कोटद्वार कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

More in गढ़वाल

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]