Connect with us

उत्तराखण्ड

बच्चे के गायब होने से मचा हड़कम्प, अपहरण की आशंका, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस।

Haldwani news- लापता बच्चे का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस बच्चे का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बच्चे के लापता होने से परिजनों स0का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि केमू स्टेशन के पीछे रहने वाले राहुल समीप ही स्टेशनरी की दुकान में काम करता है। वह यहां पत्नी व ढाई साल के बेटे दक्ष के साथ रहता है। पत्नी विष्णु भी किसी दुकान में काम करती है। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह अचानक लापता हो गया।

कल शाम पति-पत्नी घर पहुंचे। पत्नी को लगा कि बच्चा पति के पास और पति भी ऐसा ही सोच रहा था। जिसमें जब करीब एक घंटा गुजर गया तो पता लगा कि बच्चा लापता है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश शुरू हुई और जब कहीं पता नही चला तो बनभूलपुरा पुलिस को खबर दी तो थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक मौके पर पहुंचे। आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले, लेकिन बच्चा कहीं नजर नहीं आया। जिसके बाद आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की गई।

मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। अभी भी पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा। बच्चे के परिजनों ने किसी के साथ रंजिश से इनकार किया है। राहुल का कहना है कि करीब सप्ताहभर पूर्व घर के नीचे कुछ नशेड़ी स्मैक पी रहे थे। ‌जो पत्नी के टोकने पर भी वहीं डटे रहे। इस पर पत्नी ने उन पर पानी डाल दिया। राहुल ने स्मैकियों पर बच्चे के अपहरण का शक जाहिर किया है। उसका कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में बच्चे को एक नशेड़ी किस्म का युवक उठाकर ले जाता दिख रहा है। इसी दौरान वहां से गुजरी एक युवती की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]