Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- टांडा जंगल में भीषण आग, सुरक्षा के चलते NH किया गया बंद, आग बुझाने में जुटा दमकल

अल्मोड़ा बिनसर के जंगलों में आग की घटना के बाद अब हल्द्वानी के टांडा के जंगलों में भी आग लग गई है। आग ने काफी बड़ा रूप ले लिया है, ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली हाईवे को बंद कर दिया है और दिल्ली से आने और जाने वाले पर्यटकों के साथ ही आम लोगो को लालकुआं होते पंतनगर के रास्ते हल्द्वानी और नैनीताल को भेजा जा रहा है। पूरा मामला टांडा और भाखड़ा रेंज का है, जहा दोपहर 2 बजे से जंगलों में आग लगी हुई है। जो धीरे धीरे बड़ा रूप ले रही है। सूचना पर वन विभाग के सभी अधिकारी जंगल पहुंच गए है और आग को बुझाने का काम कर रहे है। वही फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया है, फायर ब्रिगेड की टीम वन विभाग के कर्मचारियों के साथ आग बुझाने में लगी हुई है. धुंध अधिक होने के चलते आसपास कुछ साफ नहीं दिख रहा है। वन विभाग के सभी अधिकारी इस समय जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए जंगल के अंदर की ओर है, जिनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल यह उम्मीद लगाई जा रही है की आग को एक या दो घण्टे में पूरी तरह से बुझा लिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]