Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल की शिकायतों पर DM ललित मोहन रयाल सख्त, संयुक्त जांच समिति गठित

हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने संयुक्त जांच समिति का गठन किया है।
जिलाधिकारी के आदेश संख्या 1258/29-ए.आर.ए./2025-26 दिनांक 19.02.2026 के तहत गठित समिति निम्न अधिकारियों की होगी—
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल – अध्यक्ष
नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी – सदस्य
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (तृतीय), हल्द्वानी – सदस्य

समिति द्वारा निम्न बिंदुओं पर विस्तृत जांच की जाएगी…
(क) चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस एवं निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की जांच।
(ख) मरीजों के आर्थिक व मानसिक शोषण तथा चिकित्सा में लापरवाही के आरोपों से संबंधित साक्ष्यों का संकलन।

प्रशासन की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के 07 दिवस के भीतर यदि किसी व्यक्ति के पास इस संबंध में कोई मौखिक/लिखित बयान, अभिकथन या साक्ष्य हों, तो वे किसी भी कार्यदिवस में गठित जांच समिति के संबंधित अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने स्पष्ट किया है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]