Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: महिला उद्यमिता परिषद अध्यक्ष रेनू अधिकारी के नेतृत्व में ‘डिजिटल दीदी’ प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत, महिला उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान

हल्द्वानी: महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए हल्द्वानी में जल्द ही ‘डिजिटल दीदी’ प्रोजेक्ट की शुरुआत होने जा रही है। इस प्रोजेक्ट की अगुवाई महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी करेंगी। जिला उद्योग केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस योजना की जानकारी दी और बताया कि यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महिला सशक्तिकरण के ड्रीम प्रोजेक्ट से प्रेरित है।

रेनू अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को डिजिटल माध्यम से अपने उत्पादों की मार्केटिंग करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही वह महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति भी गंभीर हैं और बहुत जल्द सेनेटरी पैड वितरण अभियान शुरू किया जाएगा। साथ ही शहर में आवारा कुत्तों के लिए डॉग कॉलर अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे पशु कल्याण को भी बढ़ावा मिलेगा।

महिला उद्यमिता परिषद के माध्यम से महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जाएंगे। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। रेनू अधिकारी ने विश्वास जताया कि यह प्रोजेक्ट महिलाओं की ज़िंदगी में सकारात्मक बदलाव लाएगा और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]