Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार : अवैध मजार में एक बार फिर चला धामी सरकार का बुलडोजर,अब तक 590 अवैध मजारे हुई ध्वस्त…

हरिद्वार : जिला प्रशासन ने धामी सरकार के विजन पर पुनः कार्रवाई करते हुए एक और अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया । सहारनपुर झबेड़ा मार्ग पर सरकारी भूमि पर बनी उक्त अवैध संरचना को हटाने से पूर्व नोटिस दिया गया था । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के क्रम में कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD), राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सायंकालीन समय में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर स्थित एक अवैध मजार को ध्वस्त किया गया।उक्त मजार के संबंध में पूर्व में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के उपरांत भी किसी प्रकार का संतोषजनक उत्तर अथवा आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई। डीएम ने बताया कि निर्धारित अवधि पूर्ण होने के पश्चात तथा दो बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कोई अनुपालन न होने पर आज नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध निर्माण को हटाया दिया गया।कार्यवाही के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहे तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई संपन्न कराई गई।उत्तराखंड की धामी सरकार अभी तक ऐसी 590 अवैध मजारों को ध्वस्त कर चुकी है जबकि 48 अन्य धार्मिक संरचनाओं को सरकारी भूमि से कब्जा मुक्त कर चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]