Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कैंची धाम मेले को जाने वाले श्रद्धालु पुलिस और प्रशासन की इन बातों को दे खास ध्यान…

आज दिनांक 09/06/2026 को डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री ए0पी बाजपेयी नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में आगामी श्री कैंची धाम मेला/ विशाल भण्डारा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवा संचालन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सूचना एवं संचार व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई—

1- कैंची धाम को जाने वाले यात्रियों के लिए हल्द्वानी काठगोदाम शहर से यातायात संचालन हेतु प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा।

2- हल्द्वानी- काठगोदाम में पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

3- हल्द्वानी- काठगोदाम से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु शटल सेवा का संचालन किया जाएगा।

4- भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल एवं स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी।

5- बाहरी जनपदों एवं राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्गदर्शन एवं सूचना सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

6- आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन विभागों के साथ समन्वय बनाए रखा जाएगा।

7- संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।

8- सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग एवं अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

9- बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की तैयारियों एवं कार्ययोजना से अवगत कराया गया तथा मेले को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समन्वित रूप से कार्य करें, जिससे आगामी श्री कैंची धाम मेला सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

बैठक में श्रीमती मोनिका, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) हल्द्वानी, श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) हल्द्वानी, श्री पवन कुमार, टीटीओ आरटीओ हल्द्वानी, श्री संजय कुमार पंत, एईएन यूटीसी हल्द्वानी, श्री गणेश चंद्र पंत, यूटीसी हल्द्वानी, श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम, श्री भूपेश पांडे, यातायात निरीक्षक (टीआई) हल्द्वानी, निरीक्षक श्री तरुण वर्मा, आरपीएफ काठगोदाम, निरीक्षक श्री दुर्गा सिंह बोरा, रेलवे स्टेशन काठगोदाम, श्री सुशील जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी, श्री रोहताश सागर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हल्द्वानी, श्री गगनदीप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) बनभूलपुरा, श्री कस्तूबानन्द, टीएसआई हल्द्वानी, श्री दीपक सिंह कश्यप, उपनिरीक्षक आरपीएफ हल्द्वानी तथा अपर उपनिरीक्षक धनीराम, जीआरपी काठगोदाम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]