Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: वार्ड 60 में सीवरेज कार्य तेज करने और सड़क सुधार की मांग, BJYM जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने DM से की मुलाकात

हल्द्वानी के गौजाजाली वार्ड 60 के निवासी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।मुलाकात के दौरान अभिषेक शर्मा ने वार्ड 60 में चल रहे सीवरेज कार्य की धीमी गति पर चिंता जताते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। साथ ही उन्होंने सीवर लाइन बिछाने के बाद खराब हुई सड़कों की जल्द मरम्मत कराने तथा जिन आंतरिक मार्गों में अभी तक सीवर लाइन नहीं डाली गई है, वहां भी कार्य शुरू कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करने का अनुरोध किया।उन्होंने कहा कि अधूरे सीवरेज कार्य और टूटी सड़कों के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से उम्मीद जताई गई कि जनहित को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी।जिलाधिकारी ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से रिपोर्ट लेने और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]