Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: भाजपा युवा नेता चंद्र प्रकाश तिवारी ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट, बाहरी लोगों के सत्यापन अभियान की सराहना

Ad

देहरादून: भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व छात्र नेता चंद्र प्रकाश तिवारी ने आज देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर चलाए जा रहे अभियान की सराहना की और इसे एक दूरदर्शी व आवश्यक कदम बताया।

चंद्र प्रकाश तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड की डेमोग्राफिक संरचना में हाल के वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जो राज्य के सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ किया गया यह सत्यापन अभियान न केवल समयोचित है, बल्कि इससे देवभूमि में रहने वाले लोगों में सुरक्षा की भावना भी प्रबल हुई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जिलों में प्रशासनिक अधिकारी इस अभियान को गंभीरता से संचालित कर रहे हैं, जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी सुनिश्चित हो सके। तिवारी ने विश्वास जताया कि यह पहल राज्य की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]