Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : राज्य स्थापना दिवस पर दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में “रंगीलो पहाड़” में झलकी उत्तराखंड की संस्कृति…

दीक्षांत के “रंगीलो पहाड़” में झलकी उत्तराखंड की संस्कृतिनैनीताल, 8 नवम्बर 2025:दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में आज उत्तराखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय “रंगीलो पहाड़” रखा गया, जो उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य को समर्पित था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल (प्रसिद्ध पुरातत्वविद्, चित्रकार एवं शैल कला संरक्षणवादी) ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय परिसर उत्तराखंडी लोक रंगों, सजावट और झांकियों से सुसज्जित होकर एक “मिनी उत्तराखंड” के रूप में परिवर्तित हो गया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने “उत्तराखंड मेरी मातृभूमि”, “पंच केदार”, “मां गंगा की कथा”, “चिपको आंदोलन”, “कुमाऊं स्तुति” और योगा प्रस्तुति जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की समृद्ध परंपराओं को मंच पर जीवंत किया।लोकनृत्यों — छोलिया, झोड़ा, तांदी — तथा हरेला, इगास, बसंत पंचमी, बैठी-खड़ी होली जैसे लोक पर्वों की झलक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने “रंगीलो पहाड़” विषय पर रचनात्मक मॉडल्स, चित्रकला, एवं वैज्ञानिक परियोजनाओं के माध्यम से कला, विज्ञान और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। वरिष्ठ वर्ग की विशेष प्रदर्शनी ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर का मनोहारी चित्रण किया।प्रधानाचार्य श्री रूपक पांडे ने कहा कि “यह आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अपने प्रदेश के प्रति प्रेम का प्रतीक है।”प्रबंधक श्री समित टिक्कू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सांस्कृतिक चेतना और टीम भावना का विकास करते हैं।मुख्य अतिथि डॉ. यशोधर मठपाल ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा —“हमें अपनी समृद्ध संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। नई पीढ़ी जब अपनी जड़ों से जुड़ती है, तभी समाज प्रगति करता है।”उन्होंने भीमताल स्थित अपने लोक संस्कृति संग्रहालय का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को वहाँ जाकर उत्तराखंड की धरोहर को नजदीक से जानने के लिए प्रेरित किया।समारोह के समापन पर दीक्षांत जूनियर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रभलीन सलूजा ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री पारितोष वर्मा, कुलदीप पांडे, हितेश पन्त, रमेश द्विवेदी, पी.के. रौतेला, मनि पुष्पक जोशी, सुनील जोशी, अरविन्द एवं सौरभ मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का यह उत्सव सचमुच “रंगीलो पहाड़” की आत्मा को साकार करता हुआ उत्तराखंड की संस्कृति का जीवंत उत्सव बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]