Connect with us

उत्तराखण्ड

कोविड अस्पताल हुआ तैयार, ब्रांडिंग में जुटी भाजपा…

हल्द्वानी के राजकीय मेडकिल कॉलेज में डीआरडीओ द्वारा बनाया गया 500 बेड का कोविड हॉस्पिटल बनकर भले ही तैयार गया हो लेकिन कोविड के मरीजो के लिये इस हॉस्पिटल की शुरुआत नही हो सकी है, जिसकी वजह है भाजपा की अपनी ब्रांडिंग, जिसके शुभारम्भ को लेकर भाजपा जोर शोर से तैयारियों में जुट गई है।

आपको बता दे अस्पताल तैयार हो चुका है पर डॉक्टर और नर्स सरकार कहा से लाएगी ये न स्वास्थ्य विभाग को पता न ही भाजपा के मंत्रियों को, जबकि इस कोविड अस्पताल को बनाने के लिये करोड़ो रूपये खर्च किये जा चुके हैं, लेकिन इसकी शुरुआत अभी तक नहीं हो पा रही है। वही कोविड हॉस्पिटल को लेकर जिले के कोविड प्रभारी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का कहना है की 500 बेड के कोविड हॉस्पिटल की कल से शुरुआत हो जाएगी,

जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है, कोविड की आने वाली तीसरी लहर को लेकर भी हॉस्पिटल की तरफ से सारी व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। वर्तमान समय मे कोविड19 की दूसरी लहर काफी हद्द तक नियंत्रण में है, और कोविड हॉस्पिटल के शुरू होने से कोविड के मरीजो को इस हॉस्पिटल का लाभ मिलेगा। मंत्री जी यह नही बता पा रहे है कि इस कोविड अस्पताल का संचालन करने के लिए डॉक्टर, नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ कहा से लाएंगे। आपको बता दे की इस हॉस्पिटल के तैयार होने तक मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री और सांसद निरीक्षण कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]