Connect with us

उत्तराखण्ड

पंतनगर विश्वविद्यालय में निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार एवं भाजपा नि. जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने दी आत्मदाह की चेतावनी, लिखा CM धामी को पत्र

पंतनगर विश्वविद्यालय में भवन निर्माण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना ने पत्र लिखते हुए अपनी पीड़ा रखी है, जिसमें विवेक सक्सेना ने कहा है कि हम एक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हैं व विश्वविद्यालय में हमारी फर्म मैसेज श्रीराम कंस्ट्रक्शन 1992 से निर्माण कार्य करते आ रही है हमारे द्वारा उपरोक्त कार्य का ऑनलाइन टेंडर डाला था और हमें उपरोक्त कार्य 12-12-2024 को अवार्ड हुआ था

जिसका अनुबंध 21-03-2025 को बन गया था और हमने उपनिदेशक निर्माण के पत्रांक उ.नि.नि/ 464 / दिनांक 9-8-2024 के निर्देशानुसार soil testing व structure design तैयार करके कार्य शुरू करने को कहा और हमने अनुबंध संख्या 63/wp(w)/dydwp/2025-26 के अंतर्गत कार्य करवा रहे थे जिसकी date of start 21-5-2025व date of completion 20-11-2026 है और हमने लगभग 2 महीने में कार्य करके एक लाइन की नींव डाल दी थी तब दिनांक 9-6-25 को हमें उप निदेशक जलकर खंड ने अपने पत्रांक उ.नि.नि/जल/287/ दिनांक 9-6-25 को पत्र देकर माननीय कुलपति जी के आदेशानुसार कार्य बंद करने को कहा जो कि अभी तक बंद पड़ा है जिससे हमारा लगभग 70 लाख रुपए फंसे पड़े हैं और हमने लगभग 10-15 लाख का कार्य भी कर रखा है जिसका भुगतान हमारे बार-बार आग्रह अपने पत्र दिनांक 17-7-2025, 22-7-2025,26-8-2025, 8-10-2025, 11-12-2025 को पत्र लिखकर व सैकड़ो बार मौखिक रूप से भुगतान करने के लिए कह चुके हैं लेकिन विभाग द्वारा अभी तक हमें भुगतान नहीं किया गया है और विभाग से पता चला कि वित्त नियंत्रक महोदया ने भुगतान रोक रखा है जिसके लिए कल हम उनसे मिलने दोपहर बाद उनके कार्यालय गए तो वित्त नियंत्रक महोदया आभा गर्खयाल ने मुझसे बदतमीजी की और कहा कि मैं बीजेपी वालों से नहीं मिलती हूं तुम्हारी सरकार ने पूरा विश्वविद्यालय लूट लिया और सैकड़ों एकड़ जमीन एयरपोर्ट को दे दी और जब मैं जमीन देने का विरोध किया तो जिला अधिकारी ने मुझे चेतावनी पत्र दिया मैं विश्वविद्यालय की कस्टोडियन हूं मैं तुम्हारा काम व भुगतान नहीं होने दूंगी और अपने कर्मचारियों से कहा इसको कमरे से बाहर निकालो।

महोदय पंतनगर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वेष भावना से हमारे साथ कार्य कर रहा है क्योंकि जब परिसर में गौ हत्या हुई तो हमने उसका विरोध किया था आप विश्वविद्यालय में जो भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है इसके विषय में हम समय-समय पर संगठन व सरकार को अवगत कराते आए हैं जिससे चिड़ कर प्रशासन ने हमारा 9 महीने से कार्य बंद कर रखा है और भुगतान रोक रखा है जिसकी वजह से हम काफी मानसिक आर्थिक रूप से परेशान चल रहे हैं हमारे ऊपर लाखों रुपए बैंक व बाजार का कर्जा हो गया है जिस पर दिन प्रतिदिन ब्याज चढ़ रहा है हमारे बार-बार निवेदन करने के बाद भी हमारा भुगतान व कार्य शुरू नहीं हो रहा है अतः अब विवश होकर हमें कहना पड़ रहा है कि अगर 17 फरवरी तक हमारा भुगतान नहीं हुआ व कार्य शुरू नहीं हुआ तो हम 18 फरवरी से प्रशासन भवन के मुख्य द्वार पर अनशन पर बैठने के लिए विवश होंगे जो कि आगे चलकर आमरण अनशन व आत्मदाह में भी परिवर्तित हो सकता है और उसके कारण विश्वविद्यालय में जो विस्फोटक स्थिति होगी उसका पूरा जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन होगा महोदय ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो आपका नाम व सरकार को बदनाम कर रहे हैं महोदय अब हमें आपसे न्याय की उम्मीद है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]