Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जोरो से फल रहे चरस के कारोबार पर कमिश्नर दीपक रावत की नज़र, इस तरीके से पकड़े तस्कर

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आज एक ऑफिस में छापेमारी करने के बाद आगे की ओर बढ़ रहे थे, कि अचानक उन्होंने देखा कि एक ई-रिक्शा में बैठे हुए तीन लड़के कुछ नशा कर रहे थे, जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तीनों लड़के चरस पी रहे थे, इसके बाद जब सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पूछताछ की तो पता लगा की तीनों ने राजपुरा रेलवे फाटक के पास से चरस खरीदी है, उसके बाद कमिश्नर उन तीनों लड़कों को लेकर राजपुरा के रेलवे फाटक की तरह पहुंचे। जहां पर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा इस जगह से चरस खरीदी गई है, चरस बेचने वालों को भी उन्होंने पहचान करा दी, जिसके बाद पुलिस और होमगार्ड की मदद से चरस बेचने वाले चार युवकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और उनसे पूछताछ की, साथ ही उनकी जेब चेक की गई तो उनके पास से चरस भी बरामद हुई, फिलहाल तीनों युवकों को भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी लेकर चली गई और उनसे पूछताछ की जा रही है, कि उनके द्वारा चरस कहां से लाई जाती है और किसको बेची जाती हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]