Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- राइजिंग स्टेप प्ले स्कूल में होली के मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

हल्द्वानी के रामपुर रोड, जीतपुर नेगी में होली के अवसर पर राइजिंग स्टेप प्ले स्कूल, प्रेम विहार में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगों के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह नेगी और प्रबंधिका हर्षिता नेगी ने बच्चों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को होली की लोककथा और इस पर्व के महत्व के बारे में बताया, जिससे बच्चों ने न केवल रंगों का आनंद लिया, बल्कि इस पर्व के सांस्कृतिक पहलू को भी समझा।

कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम और सौहार्द्र का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]