Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम पुष्कर धामी कल दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग…

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी सोमवार 22 और 23 दिसम्बर 2025 को जनपद अल्मोड़ा के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 09:15 बजे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून से कार द्वारा प्रस्थान कर 09:20 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून पहुँचेंगे। इसके उपरांत वे 09:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10:25 बजे आर्मी हेलीपैड, अल्मोड़ा पहुँचेंगे।इसके पश्चात मुख्यमंत्री 10:35 बजे आर्मी हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर 10:45 बजे हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा पहुँचेंगे, जहाँ वे “सांसद खेल महोत्सव” का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री 11:45 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 11:55 बजे आर्मी हेलीपैड पहुँचेंगे तथा 12:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:25 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय मैदान हेलीपैड, ताड़ीखेत पहुँचेंगे।तत्पश्चात मुख्यमंत्री 12:35 बजे हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर 12:45 बजे ताड़ीखेत मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे, जहाँ वे 12:45 से अपराह्न 2:00 बजे तक “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार – प्रशासन गांव की ओर” बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री 02:15 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 02:20 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत पहुँचेंगे, जहाँ 02:20 से 02:50 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।मुख्यमंत्री 02:50 बजे नवोदय विद्यालय से प्रस्थान कर 02:55 बजे ग्वाल देवता मंदिर, ताड़ीखेत पहुँचेंगे , 02:55 बजे से 03:05 बजे तक समय आरक्षित रहेगा । 03:05 बजे ग्वाल देवता मंदिर से प्रस्थान कर 03:10 बजे शिशु विद्या मंदिर ताड़ीखेत पहुंचेंगे और 03:10 से 03:30 बजे तक शिशु विद्या मंदिर, ताड़ीखेत में स्कूली बच्चों के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 03:30 बजे वाहन से प्रस्थान कर 03:45 बजे वन विश्राम गृह, रानीखेत पहुँचेंगे। 03:45 से 04:00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा, जबकि 04:00 से 06:00 बजे तक वे विभिन्न संगठनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट-वार्ता करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री06:05 बजे वाहन से प्रस्थान कर 06:10 बजे दि कुमाऊँ लॉज, रानीखेत पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे।अगले दिन मंगलवार 23 दिसम्बर 2025 को मुख्यमंत्री प्रातः 10:00 से 11:30 बजे तक दि कुमाऊँ लॉज, रानीखेत में सैन्य अधिकारियों एवं जवानों के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 11:35 बजे दि कुमाऊँ लॉज से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:50 बजे शैतान सिंह ग्राउण्ड हेलीपैड पहुँचेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]