Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का हुआ विरोध, भाजपा के खिलाफ दिखा लोगों का गुस्सा…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कार्यक्रम था, जहां वह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आपदा प्रभावित लोगों से मिलने के लिए पहुंचे।

लेकिन मांडो क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए, सीएम पुष्कर धामी का विरोध किया। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों की बात नहीं सुन रहे हैं, और सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं की बात सुनने लगे हैं।

बीते दिनों पहले उत्तरकाशी जनपद के मांडो में आई आपदा में कई लोगो की जान गई है, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का मांडो में आपदा प्रभावित लोगों से मिलने का कार्यक्रम था। लेकिन उनके कार्यक्रम का आपदा प्रभावित लोगों ने विरोध किया गया।

साथ ही सरकार विरोधी नारे लगाए गए, आपदा प्रभावित लोगों ने सरकार पर हमला के समय अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कुछ इसी तरह अब भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]