Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: डॉक्टर हरभजन को बाइक से टक्कर मारने का CCTV आया सामने, SSP ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

हल्द्वानी: लगातार बढ़ रही रफ और रैश ड्राइविंग की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला ठंडी सड़क स्थित कृष्णा अस्पताल के सामने का है, जहां देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने सीनियर डॉक्टर हरभजन सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार तेज रफ्तार में आता है और डॉक्टर को टक्कर मारकर मौके से फरार हो जाता है। घायल डॉक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल डॉक्टर का हाल-चाल भी जाना। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि “कानून व्यवस्था और शहर का माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग से वार्ता कर ठंडी सड़क समेत आंतरिक सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी। वही स्थानीय निवासियों का कहना है कि देर रात सड़कों पर बाइक सवारों की तेज रफ्तार आम बात हो गई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन की सख्ती से इन घटनाओं पर कितना अंकुश लग पाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]