उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर खड़ी कार बनी आग का गोला, टला बड़ा हादसा (वीडियो)
हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और मार्ग पर यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आए श्रद्धालु नीब करौरी बाबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे और उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक वाहन में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि सभी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर रहे थे।
देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता





