Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- महिला का अश्लील वीडियो बनाकर पति को भेजा, पति पहुंचा थाने…

देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत सिडकुल क्षेत्र के एक गांव में महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसके पति को भेज दिए। पीड़िता के पति ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कुछ दिन पहले गांव का निवासी अहसान उसकी पत्नी को बुलाकर अपने घर ले गया। जहां गांव के ही दो युवक दिलशान और गुलाम पहले से मौजूद थे।महिला ने तीनों से उसे घर पर बुलाने का कारण पूछा। आरोप है कि दिलशान ने डरा धमकाकर जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। काफी देर बाद होश आया तो आरोपित उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना चुके थे। आरोप है कि तीनों ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करते हुए पति के मोबाइल पर भेज दिए। पूरे गांव में ये बात आग की तरफ फैल गई। जिससे महिला व उसके पति को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।महिला के पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपित अहसान, दिलशान व गुलाम के खिलाफ आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]