Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

हल्द्वानी: उत्तराखंड महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचीं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री रेनू अधिकारी का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और गर्मजोशी के साथ आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के व्यापारी और कई गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र अधिकारी, मेयर गजराज बिष्ट और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत,सचिन शाह,काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने रेनू अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई।

मीडिया से बातचीत में रेनू अधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ से लेकर मैदान तक महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना उनका प्राथमिक उद्देश्य रहेगा।

रेनू अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जाएगा और इन योजनाओं की गति को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र अधिकारी ने कहा कि सभी वरिष्ठ जनों को साथ लेकर समाज के हर वर्ग के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]