Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: उत्तराखंड को बड़ा झटका, दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

देहरादून: उत्तराखंड और भारतीय खेल जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर शूटिंग कोच, एशियन गेम्स के पूर्व पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले जसपाल राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।जानकारी के अनुसार, हाल ही में जसपाल राणा की सर्जरी भी हुई थी। इसके बावजूद उनका अचानक निधन खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए बड़ा आघात माना जा रहा है। महज 49 वर्ष की उम्र में उनका दुनिया को अलविदा कहना हर किसी को स्तब्ध कर गया है। आमतौर पर फिट और सक्रिय रहने वाले जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।जसपाल राणा भारत के सबसे सफल निशानेबाजों में गिने जाते थे। उन्होंने एशियन गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतकर गौरव बढ़ाया। खिलाड़ी के रूप में शानदार उपलब्धियों के बाद उन्होंने कोच की भूमिका में भी अनेक युवा निशानेबाजों को तराशा और भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।उनके निधन पर खेल जगत, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उत्तराखंड ने अपने एक गौरवशाली खिलाड़ी और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को खो दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]