Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी में “नशामुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उनके नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

काठगोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वन विभाग के जू डंपिंग जोन बागजाला के पास दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 91.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

आनन्द सिंह रावत – 68.35 ग्राम स्मैक
रोहित थापा – 22.75 ग्राम स्मैक

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में FIR संख्या 37/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/21/29 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक को सितारगंज के शक्ति फार्म क्षेत्र के एक व्यक्ति से खरीदते थे और हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस अब इस सप्लायर की तलाश में जुटी हुई है।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और “नशामुक्त उत्तराखण्ड” अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]