Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा के कई गांवों का किया दौरा,ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान…

विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारियो को दिए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखल कांडा ब्लॉक के नाई, भीडापानी, बारमधार, कोटली, सौड़े, साल आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा । विधायक कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने pwd विभाग के अधिकारियो को मोटर मार्गो पर डामरीकरण व नव निर्माण की शीघ्र डी.पी. आर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा । विधुत विभाग के अधिकारियो को विधुत सुचारु करने को कहा! विधायक कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है!विधायक ने कहा जिन गाँव मै सड़क नहीं है उन गावों को सड़क से जोड़ने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेज दिया है! pmgsy विभाग के अधिकारियो मोटर मार्गो की डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को भेजनें को कहा, जिससे जल्दी ही उन गावों मै भी मोटर मार्गो का निर्माण हो सके!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]